Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Home देश

पैरालंपिक: उत्तराखंड के मनोज सरकार ने देश को दिलाया कांस्य पदक; राष्ट्रपति, पीएम, सीएम ने दी बधाई

BharatJan by BharatJan
4 September 2021
पैरालंपिक: उत्तराखंड के मनोज सरकार ने देश को दिलाया कांस्य पदक; राष्ट्रपति, पीएम, सीएम ने दी बधाई
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खेल डेस्क भारतजन: टोक्यो पैरालंपिक में उत्तराखंड के मनोज सरकार ने शानदार प्रदर्शन किया है। मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने जापान के Daisuke Fujihara को सीधे गेम में 22-20 और 21-13 से हराया। ये मुकाबला 47 मिनट तक चला। पहला गेम 27 मिनट का रहा तो दूसरा गेम 19 मिनट तक चला।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये 17वां मेडल है। पैरालिंपिंक के इतिहास में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार की उपलब्धि से उनके घर-परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार ने बताया है कि रुद्रपुर आने से पहले मनोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें  शहीद स्थल खटीमा में सीएम धामी ने आंदोलनकारियों के चित्र पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक अपने नाम करने के लिए खिलाड़ी मनोज सरकार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।

मनोज सरकार का जन्म ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर तराई के जिला मुख्यालय में गरीब परिवार में हुआ था। बचपन में दवा के ओवरडोज से उनके एक पैर ने काम करना बंद कर दिया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह अच्छे डॉक्टर से पांव का इलाज नहीं करा पाए थे।

यह भी पढ़ें  UKSSSC सचिव संतोष बडोनी पद से हटाए गए, सुरेंद्र सिंह रावत को मिली जिम्मेदारी

आर्थिक तंगी के चलते मनोज को बचपन में साइकिल में पंचर जोड़ने, खेतों में दिहाड़ी पर मटर तोड़ने और घरों में पीओपी के काम करने पड़े थे। बचपन से ही उन्हें बैडमिंटन खेलने का शौक था। उनकी मां जमुना सरकार ने मजदूरी से जुटाए रुपयों से उनको बैडमिंटन खरीदकर दिया था।

पांव में कमजोरी के चलते लोग उन्हें कई बार चिढ़ाते भी थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बैडमिंटन खेलने का विचार छोड़ दिया था। फिर टीवी में बैडमिंटन की वॉल प्रैक्टिस (दीवार में शटल को मारकर प्रैक्टिस) देखने के बाद उन्होंने घर पर ही अभ्यास शुरू किया था।

यह भी पढ़ें  UKSSSC भर्ती धांधली मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए एसटीएफ टीम होगी सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पदक

आज उनके शानदार प्रदर्शन के बाद वह राष्ट्रीय फलक पर छाए हुए हैं। लेकिन मनोज को यह मुकाम आसानी से नहीं बल्कि बेहद संघर्षों के बाद हासिल हुआ है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, राज्य में बनेंगे 8 नए महाविद्यालय, 7 महाविद्यालयों का होगा उच्चीकरण; देखिए पूरी सूची..

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के पुलिस कप्तान में भी फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट

BharatJan

BharatJan

Next Post
TRANSFERS

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के पुलिस कप्तान में भी फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट

Discussion about this post

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, यहां चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ हटाया, जानिए पूरा मामला..
  • देहरादून में स्वतंत्रता दिवस को लेकर डायवर्ट रहेंगे कई रूट, जानिए ट्रैफिक प्लान..
  • स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारी होंगे सम्‍मानित, इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक..
  • UKSSSC भर्ती धांधली के मास्टरमाइंड जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पर भाजपा की बडी कार्यवाही, पार्टी से किया निष्कासित
  • सीएम धामी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Recent Comments

  • Casibom güncel giriş on 26 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व || भारतजन || BharatJan
  • Cami Halıları on उत्तराखंड: सभी चालक, परिचालकों को मिलेंगे इतने हजार रूपये, यहाँ करें पंजीकरण..
  • Casibom güncel giriş on VIDEO: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण फैसले, जानिए विस्तार..
  • https://linktr.ee/onlinepharmacies on बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी
  • Seccadeli Cami Halısı on VIDEO: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण फैसले, जानिए विस्तार..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राज्य
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!