Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

New CDS of India: उत्‍तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए CDS, पहले CDS जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद खाली था सैन्य पद

BharatJan by BharatJan
28 September 2022
New CDS of India: उत्‍तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे नए CDS, पहले CDS जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद खाली था सैन्य पद

New CDS of India: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान  को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पूर्व सीडीसी जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन के बाद 9 महीनों से देश का यह सैन्य पद खाली था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को भारत का CDS नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि, हमें पूर्ण विश्वास है कि नए CDS के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

रक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।

18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक के अधिकारी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में रिटायर हुए।

सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Tags: New CDS of IndiaRetired Lt Gen Anil Chauhan
Previous Post

सीएम धामी के निर्देश पर अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता, बोले – अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो नजीर बने

Next Post

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी लाईनों से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे मिलेगा टोकन

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी लाईनों से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे मिलेगा टोकन

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी लाईनों से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे मिलेगा टोकन

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश
  • एसजीपीजीई के नेशनल सेमीनार में डाॅ तनुज भाटिया के पेपर प्रस्तुतीकरण को प्रथम स्थान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान, रामनगर से लेकर ऋषिकेश में हो रही बैठकों से विदेशी मेहमानों को मिलेगा देवभूमि को समझने का अवसर
  • चार धाम यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए नहीं पंजीकरण की अनिवार्यता, सीएम बोले – देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को करवाये जायेंगे दर्शन
  • 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, 500 बेडेड अस्पताल सहित 50-50 बेड के तीन जनपदों हेतु स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News