Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

IMA POP: देश को मिले 341 जांबाज सैन्य अफसर, सिपाही रैंक के साथ ही अधिकारी में भी उत्तराखंड का दबदबा कायम

BharatJan by BharatJan
12 June 2021
शेयर करें !
posted on : सितंबर 12, 2021 10:41 am

देहरादून: आईएमए की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 425 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अंग बन गए। जिसमें कि 341 जैंटलमैन कैडेट भारतीय सेना के अंग बने। साथ ही 84 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी ले जनरल आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली।

शनिवार सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर जयदीप सिंह, शिवजीत सिंह संधु, पीडी शेरपा, राहुल थापा, सक्षम गोस्वामी व जीतेंद्र सिंह शेखावत ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। 8 बजकर 01 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर दीपक सिंह ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया।

RelatedPosts

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक

25 September 2023
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

24 September 2023

ले. जनरल सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। मुकेश कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जबकि दीपक सिंह को स्वर्ण, मुकेश कुमार को रजत व लवनीत सिंह को कांस्य पदक मिला। दक्ष कुमार पंत ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। किन्ले नोरबू सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर डोगराई कंपनी को मिला।

मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरभूमि उत्तराखंड के युवा हमेशा से आगे रहे हैं। सेना में सिपाही का रैंक हो या फिर अधिकारी सभी में उत्तराखंड का दबदबा कायम है। इस बार भी वीरभूमि के 37 युवा भारतीय सेना में अफसर बने हैं। इस बार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के 66 और हरियाणा के 38 कैडेट्स पास आउट हुए हैं। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ही कैडेटों की संख्या उत्तराखंड से थोड़े ही अधिक हैं, जबकि उत्तराखंड का भू-भाग और जनसंख्या इन राज्यों से काफी कम है। जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड देश को सबसे ज्यादा जांबाज देने वाले राज्यों में शुमार है। 

राज्यवार कैडेटों की संख्या

उत्तर प्रदेश  –  66
हरियाणा  –  38
उत्तराखंड –   37
पंजाब –   32
बिहार  –  29
जम्मू कश्मीर   – 18
दिल्ली  –  18
महाराष्ट्  –  16
हिमाचल प्रदेश  –  16
राजस्थान  –  16
मध्य प्रदेश –   14
पश्चिम बंगाल   – 10
केरल  –  07
कर्नाटक –   07
झारखंड  –  05
मणिपुर   – 05
तेलंगाना   – 02
गुजरात   – 01
गोवा  –  01
उड़ीसा –   01
तमिलनाडु  –  01
आंध्र प्रदेश  –  01
लद्दाख   – 01
चंडीगढ़   – 01
असम  –  01
मिजोरम –   01

इस दौरान आइएमए कमान्डेंट ले जनरल हरिंदर सिंह,डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जगजीत सिंह मंगत समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Ima dehradunIma popIma uttarakhand
Previous Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार ने सीटी स्कैन के रेट किये तय, ज्यादा वसूले तो होगी कार्रवाई, ये होंगे रेट..

Next Post

उत्तराखंड में आज 463 कोरोना संक्रमित, 19 मौतें; ब्लैक फंगस का आंकड़ा 380, कुल 60 मौतें

BharatJan

BharatJan

Next Post

उत्तराखंड में आज 463 कोरोना संक्रमित, 19 मौतें; ब्लैक फंगस का आंकड़ा 380, कुल 60 मौतें

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • हल्द्वानी में 7 अक्टूबर क़ो श्रीअन्न महोत्सव में आएंगे अमित शाह, मंत्री गणेश जोशी ने की तैयारी बैठक
  • उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल, 1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’
  • सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा
  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News