नई दिल्ली: भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,293 मामले सामने आए हैं। वहीँ पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हो गई। यह अब तक भारत में एक दिन में आये सबसे अधिक मामलों का रिकॉर्ड बन गया है, जो बेहद चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में देर रात एक और कोरोना पॉजिटिव, 58 हुआ आंकड़ा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 37,336 हो गए हैं। इनमें 26,167 सक्रिय मामले हैं, जबकि 9,950 लोग इससे उबर चुके हैं। वहीँ अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 1218 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढें: 17 मई तक बढा लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में अधिक छूट
देश में तीसरी बार लॉकडाउन किया गया है, बावजूद इसके कोरोना के आंकड़े चिंताजनक हैं। इनमे भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के सबसे अधिक मामलों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। गुजरात दूसरे और दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
ये भी पढें: जाने केंद्र सरकार की नई सूची में उत्तराखंड के जिले किस जोन में
वहीं, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में तीसरी बार लॉक डाउन लागू किया गया। जिसकी अवधि 17 मई तक है। हालंकि, इस बार ग्रीन जोन को राहत देते हुए ज्यादातर गतिविधियां शुरू करने को कहा गया है। ऑरेंज और रेड जोन में भी छूट का दायरा बढ़ा है।