लुधियाना: कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर में इस महामारी के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश मे इस संकट के बीच इससे लड़ने और लोगों को संक्रमण से बचाने में पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी व सफाईकर्मीयों का सबसे बड़ा योगदान है। वह अपनी जान पर खेलकर देशवासियों को इस महामारी से बचा रहे हैं। इस बीच लोगों को बचाते बचाते वह भी खुद इन ख़तरनाक वायरस का शिकार हो रहे हैं। वहीं आज देश ने एक और कोरोना वॉरियर्स को खो दिया।
पंजाब के लुधियाना जिले में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद पर तैनात अनिल कोहली की कोरोना वायरस से लड़ते हुए मौत हो गई। वह 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
कोरोना वॉरियर्स पुलिस अधिकारी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव थीं। उनकी हालत में अब सुधार आया है। वहीं उनके ड्राइवर और साथ काम करने वाली एक महिला सब इंस्पेक्टर का भी इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी अनिल कोहली की मौत पर डीजीपी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया।
Chief Minister @capt_amarinder Singh expresses profound grief over the sad demise of Ludhiana ACP Anil Kohli who had tested #COVID_19 positive few days back. Chief Minister shares his condolences with the family and prays for eternal peace to the departed soul. pic.twitter.com/kRAFYWjERf
— CMO Punjab (@CMOPb) April 18, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अब तक कोरोना वायरस से कुल 186 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि, 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
скільки може тривати війна в україні скільки триватиме війна коли закінчиться війна в україні 2022 екстрасенси
Бетмен фільм Бетмен 2022 Бетмен дивитися онлайн
http://bit.ly/legenda-destan-vse-serii
Человек-паук Вдали от дома