नई दिल्ली: सोशल मीडिया में अक्सर ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिनके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होता। कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक छोटी सी घटना से इसकी शुरुआत होती है और देखते ही देखते सोशल मीडिया में लोग इसमें शामिल हो जाते हैं। सोनम गुप्ता और एंजल प्रिया जैसे नामों के बाद इन दिनों इंटरनेट की जुबां पर बिनोद (Binod) का नाम है।
अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और मीम्स के दीवाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। पिछले कुछ दिनों में आपको बहुत सारे कमेंट “बिनोद” पर जरूर दिखे होंगे। लोग एक के बाद एक #Binod के साथ मजेदार मीम्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
Binod (बिनोद) कौन है और क्यों हो रहा वायरल
इन दिनों इन्टरनेट पर आग की तरह फैलने वाले बिनोद को लेकर कई लोगों में जानने की उत्सुकता है कि, आखिर ये बिनोद है कौन और क्यों वायरल हो रहा है। तो चलिये हम आपकी उत्सुकता को ख़त्म करते हुए बताते हैं।
दरअसल, एक यूट्यूब चैनल Slay point ने एक वीडियो पोस्ट की। इसमें प्रेंजेटर्स अभ्युदय और गौतमी ने भारतीय चैनल्स के कमेंट सेक्शन देखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपने Why Indian Comments Section is Garbage (BINOD) नाम के वीडियो में कमेंट सेक्शन में पोस्ट पर अजीबोगरीब कमेंट्स पढ़ना शुरू किया। इसमें से एक कमेंट Binod भी था, जिसे Binod Tharu नाम के यूजर ने पोस्ट किया था।
इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे कुछ लोग कमेंट बॉक्स में सिर्फ अपना नाम डालकर छोड़ देते हैं। कुछ लोग बिनोद की तरह अपना नाम, फैमिली, काम, जगह आदि के बारे में बताने लगते हैं। कुछ लोग सिर्फ कमेंट की जगह पूरा लेख लिख देते हैं। बस फिर इंटरनेट पर बिनोद का नाम सुर्ख़ियों में आ गया। बिनोद के नाम पर यूज़र हैजटैग बिनोद के साथ ही कई मीम्स शेयर करने लगे।
नागपुर और मुंबई पुलिस ने भी किया ट्वीट बिनोद
इस ट्रेंड में केवल आम यूजर्स ही नहीं बल्कि नागपुर और मुंबई पुलिस तक ने ट्वीट किए हैं।
- नागपुर पुलिस ने ट्रेंडिंग #binod के साथ लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सावधानी बरतने का सन्देश दिया।

- मुंबई पुलिस ने ट्रेंडिंग #binod के साथ लोगों को साइबर ठगी से सावधानी बरतने का सन्देश दिया।

इतना ही नहीं इंडियन ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी Paytm ने तो अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर Binod ही कर लिया। पेटीएम ने ये कदम यूजर के चैलेंज देने पर किया। नाम बदलने के साथ ही पेटीएम ने ‘डन’ कमेंट के साथ इस ट्वीट को टॉप पर पिन किया है। हालांकि, कुछ घंटे बाद Paytm ने फिर अपने ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर Binod से वापस Paytm कर लिया।

देखें बिनोद के कुछ मीम्स..
Now who's saying Binod is a contestant this year?🙄 #BB14 #BiggBoss2020 #BinodMeme
— Bigg Boss (@BiggBoss) August 9, 2020
https://twitter.com/Yalgaar_Ho/status/1292424603625639936?s=20
#Binod right now pic.twitter.com/WLNCLKwJGF
— Nomita Kumawat (@KumawatNomita) August 9, 2020
https://twitter.com/Anurag98990711/status/1292412005794508801?s=20
When my friend uploads any of his picture on the social media .#Binod @SlayyPoint
Le harami friends: pic.twitter.com/pKPwgfH04Q
— Gaurav Bhat (@Bhathgaurav) August 9, 2020
#binod
finallly oli clears the doubt pic.twitter.com/tPv1yBva2p— Mask_of_ZoRro (@sabh_kr) August 7, 2020
ये भी पढें: उत्तराखंड में फिर 04 कोरोना मरीजों की मौत, 26 लोग कोविड पाॅजिटिव