Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: पुलिस पर हमला और कोर्ट में वारदात की साजिश नाकाम! पिस्टल सहित चार हिरासत में.. VIDEO

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहाँ कोर्ट परिसर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग शूटर बताए जा रहे हैं।ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहाँ कोर्ट परिसर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग शूटर बताए जा रहे हैं।

BharatJan by BharatJan
20 April 2022

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहाँ कोर्ट परिसर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोग शूटर बताए जा रहे हैं। इनके पास से पिस्टल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि, ये चार बदमाश कोर्ट में पुलिस बल पर हमला कर एक हत्याकांड के आरोपित को छुड़ाने वाले थे। लेकिन पुलिस को भनक लगने पर जेल से पेशी पर आरोपित को लाए ही नहीं। पुलिस उनसे गुमनाम जगह पर पूछताछ में जुटी हुई है।

मामले के अनुसार, बुधवार दोपहर रुद्रपुर जिला कोर्ट में किच्छा में हुई हत्या के आरोपितों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाना था। इस दौरान आरोपितों को छुड़ाने के लिए बदमाशों के आने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी क्राइम की अगुवाई में भारी फोर्स ने कोर्ट गेट पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका, जिसमें से सवार भागने लगे। पुलिस ने चार संदिग्धों को देख दबोच लिया। उसमें से एक बदमाश के पास से पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए बदमाशो से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस ने बदमाशों के इनपुट के बाद तुरंत जेल प्रबंधन से संपर्क किया। पुलिस द्वारा हमले की जानकारी पर जिस आरोपित को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची गई थी, उसे रुद्रपुर न्यायालय में पेशी पर आने से रोक दिया गया। साथ ही कोर्ट में परिसर में पुलिस ने उन्हें पकड़ने का जाल बिछा दिया। बदमाशों के मंसूबे कामयाब हो जाते तो बड़ी वारदात हो जाती। बताया जा रहा है कि, यह मामला समीर हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। आरोपित को छुड़ाने के लिए पंजाब से शूटर हायर किए गए थे।

वहीं, लोगों का कहना है कि, कोर्ट परिसर में अन्य मामलों के लिए आए लोग, वकील आदि की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में गोलीबारी होने पर बड़ा कांड हो सकता था। शुक्र है पुलिस ने बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि, संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags: rudrapurUdham singh nagar
Previous Post

उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज के बच्चों को स्मैक बेचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 13 लाख की स्मैक बरामद

Next Post

उत्तराखंड: भीषण गर्मी के बीच आज पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, मैदानों में तेज आंधी की चेतावनी

BharatJan

BharatJan

Next Post
uttarakhand weather

उत्तराखंड: भीषण गर्मी के बीच आज पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, मैदानों में तेज आंधी की चेतावनी

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News