Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी, विधायक के भाई का कर्मचारी!

BharatJan by BharatJan
18 August 2022
UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी, विधायक के भाई का कर्मचारी!

UKSSSC Paper Leak Case देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा (Graduation Level Exam) भर्ती का प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ ने उत्तरकाशी निवासी 32 वर्षीय अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है। मामले में यह अब तक की यह 19वीं गिरफ्तारी है।

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी, विधायक के भाई का कर्मचारी! pic.twitter.com/QIKKujql6y

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) August 18, 2022

 

जिला पंचायत सदस्य और शिक्षक से मिले अहम सबूत

जांच के दौरान अहम सबूतों के आधार पर और पहले गिरफ्तार किए जा चुके अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई। एसटीएफ को उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह और उसके सहयोगी शिक्षक तनुज शर्मा से पूछताछ में आरोपी अंकित रमोला के खिलाफ सबूत मिले थे। जिसके बाद एसटीएफ की टीम उत्तरकाशी से अंकित को पूछताछ के लिए देहरादून लाई। STF मुख्यालय में लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया।

उत्तरकाशी नौगांव का रहने वाला है अंकित रमोला

अंकित रमोला (32 वर्ष) पुत्र दीपक सिंह रमोला, ग्राम सुनहरा, पोस्ट ऑफिस नौगांव, तहसील बड़कोट, जिला उत्तरकाशी का रहने वाला है।

एसटीएफ की नकलचियों को सख्त चेतावनी 

वहीं एसटीएफ ने एक बार फिर नकल करने वाले नकलचियों को चेतावनी दी है कि, अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर करने वाले खुद ही सामने आकर बयान दर्ज कराएं, अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

UKSSSC Paper Leak Case में अब तक 19 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि, 22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कर रही है। जिसमें 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी। 83 लाख रुपए बरामद हो चुके हैं। कई संदिग्ध लेनदेन और अवैध रूप से अर्जित संपति की जानकारी मिली है। अब मामले में एसटीएफ ने केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) से भी मदद मांगी है।

Tags: uksssc loginUKSSSC PAPER LEAKUksssc Paper leak News todayयूकेएसएसएससी
Previous Post

एमडीडीए की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, देहरादून में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त, दुकानें सील VIDEO

Next Post

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में ईडी के बाद सीबीआई की होगी एंट्री? एग्जाम नहीं होगा निरस्त! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान.. VIDEO

BharatJan

BharatJan

Next Post
UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में ईडी के बाद सीबीआई की होगी एंट्री? एग्जाम नहीं होगा निरस्त! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान.. VIDEO

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में ईडी के बाद सीबीआई की होगी एंट्री? एग्जाम नहीं होगा निरस्त! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान.. VIDEO

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News