Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में 63 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग

BharatJan by BharatJan
20 August 2022
UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में 63 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, संपत्ति जानकर रह जाएंगे दंग
शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2022 9:46 pm

UKSSSC Paper Leak case देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में रामनगर का एनजीओ संचालक को गिरफ्तार किया गया है। भर्ती कांड में यह अब तक की 21वीं गिरफ्तारी है।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा वीडियो, वीपीडीओ भर्ती परीक्षा परिणाम में प्रश्नपत्र लीक मामले में एसटीएफ ने इससे पहले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम संदिग्ध चयनित परीक्षार्थियों से पूछताछ कर बयान अंकित कर रही है। जिसके क्रम में कुछ अभ्यर्थियों ने बयान दिया कि, उनको रामनगर निवासी चंदन मनराल ने परीक्षा से एक दिन पहले धामपुर ले जाकर एक घर पर प्रश्न पत्र याद करवाया था।

RelatedPosts

सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..

सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..

3 October 2023
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

3 October 2023

इस बिंदु पर जब जांच की गई तो यह पता चला कि चंदन सिंह मनराल, निवासी रामनगर पहले से गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्पर्क में है और उसने कई अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया है।

STF टीम चंदन मनराल को पूछताछ के लिए STF कार्यालय लाई। जहां पर विस्तृत पूछताछ की गई और पूछताछ करने के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त चंदन मनराल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 63 वर्षीय चंदन सिंह मनराल पुत्र झगड़ सिंह मनराल, लखनपुर रामनगर का निवासी है। अभियुक्त चंदन मनराल से एसटीएफ कार्यालय में विस्तृत पूछताछ की गई। जिसने पूछताछ में बताया कि, वह अन्य अभियुक्तों से पिछले कुछ सालों से संपर्क में है और वर्ष 2021 में आयोजित VDO भर्ती परीक्षा में अपने क्षेत्र के कई लोगों को लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया है।

अभियुक्त से की गई पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अर्जित करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली है।

अर्जित संपत्ति

  • करीब 15 एकड़ जमीन पीरुमदार में।
  • करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में।
  • मनराल स्टोन क्रेशर के नाम से एक स्टोन क्रेशर पीरुमदार में, जिसमें करीब सात बड़े ट्रक एवं तीन पोकलैंड।
  • मनराल ट्रैवल्स एजेंसी, जिसमें करीब 13 बस, जिनमें से 10 बस स्कूलों में एवं तीन बस पहाड़ में चलती है।
  • बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ।
  • रामनगर नैनीताल में 3 मंजिला मकान व ऑफिस एवं आधा बीघा मुख्य सड़क पर कमर्शियल प्लाट।
  • आधा दर्जन से अधिक बैंक खाते।

बड़ी विडंबना है कि, ‘बाल महिला कल्याण’ के नाम पर एनजीओ चलाने वाले युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुला था। वहीं इससे पहले न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट के कर्मी, सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिसकर्मी, समाज को दिशा दिखाने वाला शिक्षक, एग्जाम में गोपनीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी के स्टाफ, सचिवालय के कर्मी जैसे लोग इस खेल में शामिल हों जाए तो आखिर ईमानदार और मेहनती युवा करे भी तो करे क्या?

Previous Post

बुलडोजर पर आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे सीएम धामी, किया स्थलीय निरीक्षण, कहा – हर स्थिति पर निगरानी, सेना भी संपर्क में

Next Post

देहरादून पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, लाउड हेलरो के माध्यम से की ये अपील..

BharatJan

BharatJan

Next Post
देहरादून पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, लाउड हेलरो के माध्यम से की ये अपील..

देहरादून पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, लाउड हेलरो के माध्यम से की ये अपील..

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Video.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..
  • सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
  • श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई, जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता, सलाखों के पीछे जाएंगे
  • पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर : सीएम धामी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News