देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की बड़ी कार्यवाही जारी है। मामले में अब तक 33 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं कई नकलची एसटीएफ की रडार पर हैं।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लगातार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ में रोज नई जानकारी और साक्ष्य सामने आ रहे हैं।
वहीं अब एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने पेपर लीक के सरगना और उसके साथी पर 25 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इनके सैय्यद सादिक मूसा, निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश और योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
सैय्यद सादिक मूसा आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान का खास दोस्त है। जिसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, उसने कंपनी के मालिक के साथ मिलकर 2015 से अब तक दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं। कंपनी की प्रेस से लीक होकर पेपर पहले मूसा के पास ही पहुंचता था। इसके बाद चैन पर चैन बनती थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आउट सोर्स कंपनी आरएमएस के मालिक ने पूछताछ में यह राज खोले हैं।
बताया जा रहा है कि, इन दोनों का अन्य राज्यों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में हाथ है। मूसा की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में भी बड़ा खुलासा होने की संभावना है। इस काम में मूसा का दोस्त योगेश्वर राव भी शामिल है, वह भी फरार है।
UKSSSC Paper Leak Case: गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :
1. शूरवीर सिंह चौहान
2. कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3. मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4. गौरव नेगी
5. जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6. मनोज जोशी (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7. अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8. दीपक चैहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9. भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10. दीपक शर्मा
11. अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12. महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13. हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14. तुषार चौहान
15. गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16. सूर्य प्रताप, (अपर निजी सचिव, न्याय विभाग सचिवालय)
17. तनुज शर्मा, (शिक्षक अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़)
18. हाकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य (जखोल), उत्तरकाशी
19. अंकित रमोला, उत्तरकाशी
20. ललित राज शर्मा, जूनियर इंजीनियर (JE), उत्तर प्रदेश
21. चंदन सिंह मनराल, एनजीओ संचालक
22. जगदीश गोस्वामी, (शिक्षक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर)
23. दिनेश चंद्र जोशी, रिटायर्ड अधिकारी, A. E. O. (असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर), हल्द्वानी
24. केंद्रपाल, टीचर कॉलोनी धामपुर, उत्तर प्रदेश
25. राजेश चौहान, आरआईएमएस (RIMS) कंपनी लखनऊ, का मालिक
26. प्रदीप पाल, निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश, RIMS कंपनी का कर्मचारी।
27. शशिकांत, उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी, हाल निवासी हल्द्वानी; खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में।
28. विपिन बिहारी, निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी।
29. बलवंत सिंह रौतेला, बेसिक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोहाघाट।
30. फिरोज हैदर, श्याम विहार कॉलोनी, सीतापुर रोड, लखनऊ।
31. विनोद जोशी, उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल, सितारगंज उधमसिंह नगर
32. राजबीर, कनिष्ठ सहायक, राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल
33. संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा, निवासी भीमतला जिला चमोली, वर्ष 2014 से अप्रैल 2022 तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।