मसूरी: मसूरी शहर में एक व्यक्ति की हत्या से हड़कंप मच गया है। यहां जीरो पॉइंट के समीप शिव कॉलोनी में एक व्यक्ति की देर रात हत्या हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसमे बाद पुलिस ने बुरी तरह क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस को देखकर मौके से एक व्यक्ति ऊंचाई से कूदकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
वहीं अधिक ऊंचाई से कूदने पर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस उसे उपचार के लिए मसूरी सिविल अस्पताल ले गई।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि, जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है, उसी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
वहीं मसूरी कोतवाल का कहना है कि, अभी इस मामले की जाँच चल रही। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश लग रही है। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुट गई है।
Discussion about this post