रिपोर्ट: सतीश सिंह
संभल: संभल में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लाइव मर्डर के दोनों मुख्य आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के चंद घण्टों के अंदर ही पुलिस को यह कामयाबी मिली।
बता दें कि, बहजोई कोतवाली के गाँव फत्तेहपुर समशोई में दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद मनरेगा की सड़क निर्माण को लेकर हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसमे सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उसके बेटे की गोली लगने से मौत हो है। साथ ही यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में सपा नेता पर गोली चला रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Discussion about this post