UKSSSC Paper Leak देहरादून (bharatjan.com) : यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने एक और गिरफ्तारी की है। अब यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा, निवासी भीमतला जिला चमोली को गिरफ्तार किया गया। मामले में यह 33वीं गिरफ्तारी है।
अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया।
गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।
अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।
UKSSSC Paper Leak Case: गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :
1. शूरवीर सिंह चौहान
2. कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3. मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4. गौरव नेगी
5. जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6. मनोज जोशी (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7. अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8. दीपक चैहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
9. भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10. दीपक शर्मा
11. अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12. महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13. हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14. तुषार चौहान
15. गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16. सूर्य प्रताप, (अपर निजी सचिव, न्याय विभाग सचिवालय)
17. तनुज शर्मा, (शिक्षक अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़)
18. हाकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य (जखोल), उत्तरकाशी
19. अंकित रमोला, उत्तरकाशी
20. ललित राज शर्मा, जूनियर इंजीनियर (JE), उत्तर प्रदेश
21. चंदन सिंह मनराल, एनजीओ संचालक
22. जगदीश गोस्वामी, (शिक्षक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर)
23. दिनेश चंद्र जोशी, रिटायर्ड अधिकारी, A. E. O. (असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर), हल्द्वानी
24. केंद्रपाल, टीचर कॉलोनी धामपुर, उत्तर प्रदेश
25. राजेश चौहान, आरआईएमएस (RIMS) कंपनी लखनऊ, का मालिक
26. प्रदीप पाल, निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश, RIMS कंपनी का कर्मचारी।
27. शशिकांत, उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी, हाल निवासी हल्द्वानी; खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में।
28. विपिन बिहारी, निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश, आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी।
29. बलवंत सिंह रौतेला, बेसिक शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोहाघाट।
30. फिरोज हैदर, श्याम विहार कॉलोनी, सीतापुर रोड, लखनऊ।
31. विनोद जोशी, उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल, सितारगंज उधमसिंह नगर
32. राजबीर, कनिष्ठ सहायक, राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल
33. संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा, निवासी भीमतला जिला चमोली, वर्ष 2014 से अप्रैल 2022 तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।