Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: किराये पर मकान लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पति-पत्नी सहित 03 गिरफ्तार, 2 युवतियां छुड़ाई गईं

BharatJan by BharatJan
25 February 2023
उत्तराखंड: किराये पर मकान लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पति-पत्नी सहित 03 गिरफ्तार, 2 युवतियां छुड़ाई गईं
शेयर करें !
posted on : सितंबर 25, 2023 5:09 pm

देहरादून: मकान किराये पर ले कर बाहर से लड़कियां बुला कर देह व्यापार का धंधा चलाने वाली पति-पत्नि सहित कुल 03 गिरफ्तार एवं 02 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।

RelatedPosts

सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

26 September 2023
उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार

26 September 2023

पुलिस को मिली थी देह व्यापार का धंधा की जानकारी

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व  पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निर्देशन में AHTU देहरादून टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पता रसी – सुराग रसी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आई०एस०बी०टी क्षेत्र के अंतर्गत सेवलकला के घनी आबादी वाले यमनोत्री एन्क्लेव में एक सविता उर्फ अंजली नाम की महिला अपने पति के साथ कमरा किराए पर ले कर उसमें काफी दिनों से अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहे है। AHTU टीम ने अपने स्तर से इन पति पत्नी की सत्यता गोपनीय स्तर से जांची तो यह बात सही पाई गई ।

आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाते मिली 03 महिलाएं और 02 व्यक्ति

कल 24/2/23 की रात्रि में AHTU टीम ने थाना पटेल नगर पुलिस को साथ लेकर उक्त मकान पर दबिश दी तो मकान के अंदर तीन महिलाएं और दो व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाते हुए मिले तथा इनके कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली । पूछताछ में अन्य दो महिलाएं अपनी गरीबी और मजबूरी के कारण ओर इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने के कारण यह अवैध कार्य कर रहें थे , इस कारण इन दोनों पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति पत्नी सहित ग्राहक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।

काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहे थे पति- पत्नी

पूछताछ में पता चला कि, यह दोनों पति- पत्नी पिछले काफी समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते आ रहे है, यह लोग पौष एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके में ऐसा मकान किराये पर लेते थे जिसमे मकान मालिक नही रहता था, पति- पत्नी होने के कारण इनको आसानी से मकान किराये पर मिल जाता था, इसके बाद यह लोग फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अनेको ग्राहकों से सम्पर्क करते थे और डिमांड अनुसार बाहर से लडकिया बुला कर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते थे।

ग्राहको से वसूलते थे 1500 से लेकर 15 हजार तक की रकम

यह लोग ग्राहक की डिमांड अनुसार उनको अपना कमरा अवैध कार्य के लिये उपलब्ध कराते थे यदि कोई ग्राहक बाहर सेवा मांगता था तो सविता का पति गाड़ी से लड़कियों की सप्लाई करता था। यह लोग 1500 से लेकर 10 से 15 हजार तक ग्राहको से रुपए लेते थे। यह लोग एक जगह में छः से सात महीने से ज्यादा किराये पर नही रहते ताकि आसपास के लोगो को इनमे ज्यादा शक ना हो।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. सविता उर्फ अंजलि पत्नी दिलीप कुमार निवासी लतीफपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार हाल सेवलकला यमनोत्री एन्क्लेव फेस 2 थाना पटेल नगर देहरादून , उम्र 34 वर्ष ( संचालक)

2. दिलीप कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी लतीफपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार हाल सेवला कलां यमनोत्री एन्क्लेव फेस 2 थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 37 वर्ष ( संचालक)
3.अर्जुन सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी भुट्टोवाला चन्द्रमणि चोइला थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र 30 वर्ष

रेस्क्यू की गई महिला: 02 ,उम्र 25 औऱ 29 वर्ष
बरामदगी- नगद 14 हजार 600 रुपए, 04 मोबाइल फोन एवं 40 आपत्ति जनक सामग्री

रेड एंड रेस्क्यू टीम

पुलिस टीम
1- उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी
A.H.T. U देहरादून
2- म0उ0नि0 अनीता नेगी A.H.T. U देहरादून
3- कां0सहदेव त्यागी A.H.T. U
4- मoहै0कांo रचना A.H.T. U
5- मo कांo रैना A.H.T.U

थाना पटेलनगर पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुनील चौकी isbt
2.का0 विनोद बचकोटी isbt
3.का0 सामन्त isbt
NGO
1. ज्ञानेंद्र कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंपावरिंग पीपल

Previous Post

उत्तराखंड में वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, व्यक्ति की मौत, 13 वर्षीय बच्चा घायल

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 05 अरब 33 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात, 138 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

BharatJan

BharatJan

Next Post
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 05 अरब 33 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात, 138 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 05 अरब 33 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात, 138 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Video.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ठ अवार्ड-2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार
  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की शुभकामनायें, कहा – उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना हमारा उद्देश्य
  • उत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किये आदेश

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News